Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लेडी साइको किलर पूनम का कबूलनामा, 16 दिसंबर को पूछताछ

सोनीपत। गोहाना क्षेत्र में बच्चों की निर्मम हत्याओं के आरोप में गिरफ्तार पूनम उर्फ ‘लेडी साइको किलर’ मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। पानीपत पुलिस से प्राप्त पूनम के कबूलनामे की कॉपी सोनीपत पुलिस को मिल गई है, जिसके आधार पर 16 दिसंबर को उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब उसके कथित अपराधों की श्रृंखला, मकसद और घटनाओं के क्रम को लेकर गहराई से जांच करेगी।

कबूलनामे की बारीकी से जांच, आगे की कार्रवाई तय करेगी पुलिस

सोनीपत पुलिस फिलहाल पूनम के बयान का अध्ययन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान हत्या की नीयत, तरीका, घटनाओं के दौरान की परिस्थितियां और शव छिपाने से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर विशेष रूप से सवाल पूछे जाएंगे। इससे पहले बरोदा थाना पुलिस घटनास्थल और विसंगतियों का विस्तृत मूल्यांकन कर चुकी है।

चार बच्चों की हत्या का खुलासा, पति के रिश्तेदार की बेटी विधि भी शिकार

पूनम ने पूछताछ में बताया था कि उसने एक दिसंबर को पानीपत के नौल्था गांव स्थित शादी समारोह में अपने पति नवीन के चचेरे भाई संदीप की छह साल की बेटी विधि को पानी के टब में डुबोकर हत्या की। यही नहीं, उसने स्वीकार किया कि वह अपने ही बेटे शुभम सहित चार मासूम बच्चों की जान ले चुकी है।

उसके खुलासे के बाद पानीपत के सिवाह गांव निवासी दीपक ने अपनी बेटी जिया की हत्या का मामला दर्ज कराया। वहीं, पूनम के पति नवीन ने भी 2023 में बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या का मामला दर्ज करवाया था, जिसमें शवों को नष्ट करने के आरोप भी शामिल हैं।

विधि का ‘मां दुर्गा’ रूप वीडियो वायरल, परिवार भावुक

विधि की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जागरण के दौरान मां दुर्गा का स्वरूप धारण किए दिखाई दे रही है। परिवार का कहना है कि यह करीब 10 महीने पुराना वीडियो है और अब वही उसकी अंतिम याद बनकर रह गया है।

शादी समारोह से दोनों हुईं गायब, स्टोर में पानी से भरे टब में मिला शव

शादी समारोह में जब महिलाएं बरात विदा कर रही थीं, तभी पूनम और विधि दोनों अचानक गायब हो गईं। खोजबीन करने पर विधि का शव घर की ऊपरी मंजिल पर स्टोर में पानी से भरे छोटे टब में मिला। टब की गहराई इतनी कम थी कि डूबना संभव नहीं था। बच्ची के हाथ-पैर टब से बाहर थे और पानी फर्श तक फैला हुआ था। कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिलने पर हत्या का शक और गहरा गया।

पूनम पर गहराया संदेह, भीगी साड़ी बनी सुराग

शादी में मौजूद महिलाओं ने बताया कि घटना के तुरंत बाद जब पूनम वापस आई तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। पहले उसने विरोधाभासी बयान दिए, जिसके बाद सख्ती बढ़ाई गई। अंततः वह टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली।

दो वर्ष 11 माह में चार मासूमों की हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूनम को सुंदर और चंचल दिखने वाली बच्चियों से नफरत थी। इसी विकृत मानसिकता के चलते उसने दो साल 11 माह की अवधि में चार बच्चों की जान ली — जिनमें एक उसका अपना बेटा शुभम भी शामिल है।

16 दिसंबर को होगी सबसे अहम पूछताछ

पुलिस के मुताबिक, अब 16 दिसंबर को पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर सोनीपत लाकर घटनाओं के सभी पहलुओं पर विस्तार से सवाल किए जाएंगे। यह पूछताछ कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर दे सकती है और मामले की वास्तविक तस्वीर सामने ला सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.