Facebook-f Youtube X-twitter

कैंटर ने मासूम को मारी टक्कर, चालक शव घाटी में छोड़कर भागा

महेंद्रगढ़  | महेंद्रगढ़ के गांव बचीनी में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां कैंटर की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक घायल बच्ची को इलाज के नाम पर साथ ले गया, लेकिन उसकी मौत होने पर शव को माधोगढ़ की घाटी में फेंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया और मासूम का शव बरामद कर लिया।

लस्सी लेने निकली थी बच्ची, कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर

मृतका की पहचान चांदनी (5 वर्ष), पुत्री राजेंद्र, निवासी समरिया (बांदा, यूपी) के रूप में हुई है। परिजन करीब डेढ़ महीने पहले बचीनी की एक ईंट-भट्ठा साइट पर काम करने आए थे। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे चांदनी लस्सी लेने निकली थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर लोग पहुंचे, तो चालक ने स्वयं बच्ची को अस्पताल ले जाने की बात कही और गाड़ी में लेकर चला गया।

शाम तक घर नहीं लौटी बच्ची, परिजनों ने खोजबीन कर दर्ज कराई शिकायत

जब चांदनी देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कोई जानकारी न मिलने पर उन्होंने सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दी। पुलिस ने कैंटर मालिक से संपर्क किया और GPS के जरिए वाहन की लोकेशन ट्रेस की। जांच में पता चला कि चालक भिवानी में है।

रात करीब 11 बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर माधोगढ़ घाटी से बच्ची का शव बरामद किया।

पोस्टमार्टम नारनौल में हुआ

शव को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसके बाद मंगलवार सुबह उसे नारनौल भेजा गया। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.