Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीसी ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

फतेहाबाद। लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया और संबंधित विभागों को तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

डीसी ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की घोषणाओं को गंभीरता से लेना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिन परियोजनाओं पर काम जारी है, उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, जबकि जिन परियोजनाओं की शुरुआत अभी तक नहीं हुई, उन पर तत्काल कार्य आरंभ किया जाए।

उन्होंने इंजीनियरिंग और निर्माण से जुड़े विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा, ताकि तकनीकी कारणों से देरी न हो और परियोजनाओं की लागत में अनावश्यक वृद्धि न आए। डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और धीमी गति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता और मानकों से समझौता किए बिना ही परियोजनाएं पूर्ण हों।

बैठक के दौरान डीसी डॉ. भारती ने सभी विभागों की घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अधिकारी अपनी प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर पोर्टल पर अपडेट करें। उन्होंने कहा कि एक से अधिक विभागों से जुड़ी परियोजनाओं में आपसी तालमेल बेहद जरूरी है, क्योंकि समन्वय की कमी से विकास कार्यों में अनावश्यक देरी होती है।

डीसी ने दोहराया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगराधीश गौरव गुप्ता, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.