Facebook-f Youtube X-twitter

बिहार की  जीत के बाद पहली बार हिमाचल आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष..शिमला में होगा भव्य अभिनंदन समारोह

Shimla, 9 December-:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दी। उन्होंने बताया कि जे.पी. नड्डा 12 दिसंबर की रात्रि को शिमला पहुंचेंगे, जबकि 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत भाजपा नेतृत्व की कुशल रणनीति और नड्डा  के प्रभावशाली मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत करने को उत्साहित हैं। उनका यह प्रवास न केवल संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भी दिशा तय करेगा।उन्होंने बताया कि नड्डा 13 दिसंबर को ही भाजपा के नए प्रदेश स्तरीय कार्यालय का शिलान्यास और भूमि पूजन भी अपने कर-कमलों से करेंगे। यह कार्यालय संगठनात्मक दृष्टि से हिमाचल भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जो आने वाले वर्षों में पार्टी की गतिविधियों को नई मजबूती प्रदान करेगा।डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह है। विशेष रूप से शिमला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा का यह दौरा भाजपा संगठन में नई ऊर्जा, जोश और एकता का संचार करेगा।डॉ बिंदल ने प्रदेश की जनता से अपील की कि 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड शिमला में आयोजित अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.