Facebook-f Youtube X-twitter

वेतन न मिलने से भड़के HRTC कर्मचारी.. यूनियन ने दिया अल्टीमेटम — बोले, “जरूरत पड़ी तो खड़ी कर देंगे बसें”

Shimla, Sanju-:वेतन न मिलने से नाराज़ हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) के चालक और परिचालक लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतर आए। पुराना बस अड्डा स्थित निगम मुख्यालय के बाहर सोमवार को HRTC चालक-परिचालक यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर 24 दिसंबर तक उनका वेतन और लंबित वित्तीय लाभ जारी नहीं किए गए, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और बसों का संचालन बंद कर देंगे।

यूनियन अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार HRTC को बंद करना चाहती है तो कर दे, लेकिन कर्मचारियों का हक का पैसा तुरंत दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की कार्यशालाओं में न तो कलपुर्जे उपलब्ध हैं और न ही पर्याप्त मैकेनिक। इसके बावजूद प्रबंधन खराब बसों को रूटों पर चलाने का दबाव बना रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कई बार रूट पर बसें खराब होने पर जनता चालक और परिचालकों के साथ दुर्व्यवहार तक कर रही है।ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि HRTC घाटे में नहीं है, बल्कि गलत नीतियों और लापरवाह प्रबंधन के कारण स्थिति बिगड़ी है। यूनियन ने स्पष्ट कहा कि अब धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है, और अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो राज्यभर में परिवहन सेवाएं ठप कर दी जाएंगी।


मानसिंह ठाकुर, अध्यक्ष, HRTC चालक-परिचालक यूनियन

“अगर सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानीं तो 24 दिसंबर के बाद बसें खड़ी कर दी जाएंगी। हमें हमारा हक चाहिए, भीख नहीं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.