Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रदेशव्यापी नशा मुक्ति अभियान: सात जिलों की 17 संस्थाएं ‘संजीवनी’ बैनर तले हुई एकजुट

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए अब समाजसेवी संस्थाएं भी एकजुट हो गई हैं। प्रदेश के सात जिलों की 17 स्वयंसेवी संस्थाओं ने ‘संजीवनी – ए ग्रुप ऑफ एनजीओज़’ के बैनर तले मिलकर नशा मुक्ति के लिए एक व्यापक जनजागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को पूरी तरह ‘चिट्टा मुक्त’ बनाना है।

शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान ‘संजीवनी’ संस्था के अध्यक्ष महेंद्र धर्माणी ने बताया कि नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन का रूप देने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शिमला में आयोजित कार्यशाला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी अभियान को दिशा प्रदान की और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्हीं निर्देशों के अनुरूप अब यह समूह राज्य के हर जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।धर्माणी ने कहा कि अभियान के तहत स्कूलों,कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा ताकि नशा मुक्ति का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा अलग-अलग स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बावजूद, आपसी समन्वय की कमी के कारण यह लड़ाई अभी भी कमजोर साबित हो रही है। इसलिए अब यह समूह सभी संबंधित पक्षों के बीच तालमेल स्थापित कर एक सशक्त मुहिम चलाएगा।

धर्माणी ने कहा कि नशे के विरुद्ध केवल कानून और दंड से नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और सामाजिक सहयोग से ही निर्णायक जीत हासिल की जा सकती है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वह स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर इस अभियान को और प्रभावी बनाए, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त किया जा सके।संजीवनी समूह की यह पहल हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे प्रयासों को नई दिशा देने की उम्मीद जता रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.