Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कानून कमजोर नहीं , लेकिन महिलाएं अपनी इच्छा शक्ति रखें मजबूत -राष्ट्रीय महिला आयोग 

Dharamshala, Rahul-:राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में “आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

महिलाओं का सशक्त होना ही देश की प्रगति का मूल आधार 

जनसुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष 25 पंजीकृत व 5 नई शिकायतें प्रस्तुत हुईं, जिन पर आयोग की सदस्य ने तत्परता से सुनवाई की। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं दिल्ली स्थित आयोग कार्यालय नहीं पहुंच पातीं, इसलिए आयोग द्वारा जिला स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।ममता कुमारी ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना ही देश की प्रगति का मूल आधार है। यदि एक भी महिला घरेलू हिंसा या उत्पीड़न का शिकार होती है, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि “कानून कमजोर नहीं है, लेकिन महिलाओं को अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत रखते हुए अन्याय का डटकर सामना करना चाहिए।” उन्होंने महिलाओं को जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी।उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला सुधार गृहों में कौशल विकास कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। साथ ही, परामर्श सत्रों और प्रेरणादायक व्याख्यानों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में पुलिस को विशेष संवेदनशीलता बरतनी चाहिए तथा शाम 5 बजे के बाद उन्हें थाने में न बुलाया जाए।

70 प्रतिशत मामले घरेलू हिंसा से जुड़े

ममता कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग में प्राप्त होने वाले लगभग 70 प्रतिशत मामले घरेलू हिंसा से जुड़े होते हैं। इस दिशा में सुधार के लिए आयोग “तेरे मेरे सपने” नाम से देशभर में परामर्श केंद्र स्थापित कर रहा है, जिनकी संख्या अब 100 से अधिक हो चुकी है। शीघ्र ही जिला कांगड़ा में भी ऐसा केंद्र शुरू किया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए आयोग “पंचायत से पार्लियामेंट” कार्यक्रम चला रहा है, जिसके माध्यम से महिलाएं जनप्रतिनिधित्व और नीति निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।बैठक में आयोग के कानूनी सलाहकार मनमोहन शर्मा, एडीएम शिल्पी बेक्टा, एएसपी वीर बहादुर, डीएसपी निशा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.