Facebook-f Youtube X-twitter

हिसार में अवैध निजी स्कूल पर CM फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई

हिसार I हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा में मंगलवार को एक गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूल पर CM फ्लाइंग टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि पाल मिडल स्कूल नाम से एक संस्था बिना किसी सरकारी अनुमति के नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक शिक्षा दे रही है। जानकारी की पुष्टि होने पर टीम मौके पर पहुंची और विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में कई गंभीर खामियां सामने आईं। स्कूल में कुल 62 विद्यार्थी पढ़ रहे थे, लेकिन कक्षाओं में बच्चों के बैठने तक की व्यवस्थित व्यवस्था नहीं थी। इमारत भी शिक्षा के लिए अनुकूल नहीं पाई गई और सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन नदारद था। टीम को मौके से सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरी की डीएमसी, खाली चरित्र प्रमाण पत्र और स्वामी विवेकानंद स्कूल, उकलाना से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले, जिन पर संदेह जताया गया।

स्कूल संचालक पंकज से मान्यता से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इन सभी खामियों और नियमों की अनदेखी को देखते हुए उप-जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह ने स्कूल को तुरंत बंद करने का आदेश दिया। इसके बाद बच्चों की छुट्टी करवाकर उन्हें सुरक्षित घर भेजा गया। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों को आगे क्लस्टर अनुसार नजदीकी मान्यता प्राप्त स्कूलों में भेजा जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

छापेमारी का नेतृत्व CM फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। टीम में उप-जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, एसआई जितेंद्र, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और विजय शामिल रहे। पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट शिक्षा विभाग को आगे की आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

सरकार की ओर से लगातार गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। CM फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को किसी भी अवैध या बिना मान्यता वाले स्कूल में प्रवेश न दिलाएं और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.