Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में शुरू हुआ 23 साल बाद मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण

करनाल। हरियाणा में 23 साल बाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने शुरुआती चरण के तहत वर्ष 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों के रिकॉर्ड का मिलान शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी जिलों में टीमें नियुक्त कर दी गई हैं और प्री-SIR के तहत फील्ड वेरिफिकेशन की तैयारी की जा रही है।

जिले में मौजूद 12,31,820 मतदाताओं में से अब तक 5,40,068 यानी 43.84% मतदाताओं का डेटा दोनों सूचियों से मिलाया जा चुका है। बाकी रिकॉर्ड के मिलान का लक्ष्य दिसंबर के अंत तक पूरा करने का है।

बीएलओ को मिली दो दशक पुरानी सूची की जिम्मेदारी

जिले के 1,181 बीएलओ को 2002 की सूची को बीएलओ ऐप की मदद से मौजूदा सूची से मिलान करने का कार्य सौंपा गया है। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए 90 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जबकि जिला स्तर पर डीईओ उत्तम सिंह और उपमंडल स्तर पर एसडीएम मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों सूचियों में जिन मतदाताओं के नाम मौजूद हैं, उन्हें पहले चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद परिवार आधारित वंशावली तैयार करने का काम आगे बढ़ेगा।

वंशावली में दादा से धेवते तक शामिल, बहुएं मायके में दर्ज होंगी

निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार, परिवार के सभी मतदाताओं को एक ही बूथ से जोड़ने के लिए वंशावली तैयार की जाएगी, जिसमें दादा-दादी, माता-पिता, बेटे-बेटियां और धेवते तक शामिल होंगे। हालांकि बहुएं इसमें शामिल नहीं होंगी, उनका रिकॉर्ड मायके की वंशावली से ही जुड़ा रहेगा।

अधिकारियों का कहना है कि 2025 में बने नए वोटों को भी वंशावली में शामिल किया जाएगा, ताकि पूरा परिवार एक ही यूनिट में काउंट हो सके।

कौन-सा क्षेत्र कितना आगे?

मिलान कार्य में इंद्री सबसे आगे है, जबकि करनाल शहर का प्रतिशत सबसे कम रहा है:

विधानसभा क्षेत्रकुल मतदातामैप हुएप्रतिशत
नीलोखेड़ी2,36,0551,34,58757.02%
इंद्री2,22,4131,29,07158.03%
करनाल2,78,80053,42119.16%
घरौंडा2,48,2901,17,05947.15%
असंध2,46,2621,05,93043.02%
कुल12,31,8205,40,06843.84%

मार्च में शुरू होगा फील्ड सत्यापन

अधिकारियों ने बताया कि SIR प्रक्रिया मार्च में शुरू होने की संभावना है। फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान यह पता चलेगा कि कौन से मतदाता इलाके से शिफ्ट हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
प्रशासन ने दिसंबर माह में ही मैपिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है ताकि भौतिक सत्यापन समय पर शुरू किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.