Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम विवाद में दोस्त गिरफ्तार

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में 27 नवंबर से गायब हुई जावेदा खातून की गुमशुदगी अब हत्या के मामले में बदल गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि जावेदा की हत्या किसी अनजान व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके ही करीबी दोस्त ने की थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते यह वारदात अंजाम दी गई।

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर की रात जावेदा अपने मित्र संजय से मिलने सुशांत लोक स्थित किराए के कमरे में पहुंची थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी मुद्दे पर तीखी बहस हो गई। इसी दौरान संजय ने गुस्से में आकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास खाली पड़े मैदान में मिट्टी में दबा दिया।

राहगीर की सूचना ने खोला राज़

रविवार दोपहर एक राहगीर ने कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि शराब ठेके के पीछे खाली जमीन में एक महिला का शव मिट्टी में दबा दिखाई दे रहा है। सूचना पर सेक्टर-29 थाना पुलिस, एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मिट्टी खुरचकर महिला का शव बरामद किया, जिसमें चेहरा हल्का बाहर दिखाई दे रहा था। शव की हालत देखकर पुलिस ने इसे संदिग्ध मृतक घोषित कर जांच तेज कर दी।

गुमशुदगी का सुराग बना हत्या की गुत्थी सुलझाने का आधार

जांच के दौरान पता चला कि जावेदा मूल रूप से असम के दारांग जिले की रहने वाली थी। गुरुग्राम में वह सुखराली क्षेत्र में अपनी महिला मित्र के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसकी सहेली ने 1 दिसंबर को सेक्टर-18 थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि जावेदा 27 नवंबर की रात दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकली थी और दो घंटे में लौटने को कहा था, लेकिन उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

आरोपी संजय गिरफ्तार, हत्या की बात कबूल

सघन जांच के बाद पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी संजय (26) को पकड़ लिया। संजय मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली का रहने वाला है और गुरुग्राम में एसी रिपेयर का काम करता है। उसका ताऊ सुशांत लोक में गार्ड की नौकरी करता है, और संजय भी उसके साथ वहीं रहता था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर जावेदा की हत्या की और शव को मिट्टी में दबा दिया।

पुलिस अब वारदात से जुड़े तकनीकी सबूत, फोन लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और घटनास्थल की जांच के आधार पर केस को आगे बढ़ा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.