Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्टोन क्रशर मामले में कोर्ट में पेश हुए विधायक आशीष शर्मा, सरकार पर प्रताड़ना के आरोप

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिले में दर्ज स्टोन क्रशर एफआईआर मामले में भाजपा विधायक आशीष शर्मा आज जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश हुए। कोर्ट में पेशी के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार उन्हें और उनके परिवार को राजनीतिक कारणों से प्रताड़ित कर रही है।

विधायक शर्मा ने कहा कि जिस क्रशर को लेकर उन पर अवैध खनन का आरोप लगाया गया है, वह वर्ष 2024 से बंद पड़ा है। इसके बावजूद पुलिस ने 2022-23 के रिकॉर्ड के आधार पर एफआईआर दर्ज की है, जो पूरी तरह से गलत और राजनीतिक प्रेरित है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या अब पुलिस जीएसटी और इनकम टैक्स के मामलों की जांच भी करने लगी है?”आशीष शर्मा ने बताया कि सरकार ने अब तक उनके खिलाफ तीन मुकदमे और उनके परिवार के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए हैं। उनका कहना है कि ये सभी कार्रवाईयां केवल उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने के उद्देश्य से की जा रही हैं, क्योंकि वे लगातार मुख्यमंत्री और सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अगर खनन विभाग उनसे पूछताछ करता तो वे उसका जवाब देने को तैयार थे, मगर सरकार ने केवल प्रताड़ित करने के लिए पुलिस के माध्यम से लगभग 36 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का झूठा आरोप लगाया है।विधायक ने स्पष्ट किया कि वे इन मामलों से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों जगह उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा, “सच बोलने और जनहित में सवाल उठाने की सज़ा मुझे दी जा रही है, लेकिन मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.