Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में जल प्रदूषण पर हरियाणा कचरा मामले को लेकर AAP हमला

नई दिल्ली | हरियाणा से आने वाले औद्योगिक कचरे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP ने कहा है कि जिस मुद्दे पर पहले भाजपा सवाल उठाने से बचती थी, अब वह खुद राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) में स्वीकार कर रही है कि हरियाणा के ड्रेन नंबर-6 से आने वाला सीवेज और औद्योगिक कचरा दिल्ली के पेयजल को दूषित कर रहा है।

AAP का आरोप : भाजपा ने पहले सच्चाई स्वीकारने से किया इनकार

AAP ने आरोप लगाया कि जब उसकी सरकार दिल्ली में थी, तब हरियाणा से आने वाले दूषित पानी के मुद्दे को उठाने पर हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर FIR कराने की बात कही थी।

पार्टी ने कहा कि वर्षों से दिल्ली सरकार वैज्ञानिक रिपोर्टों और जल परीक्षण के आधार पर यह तथ्य सामने रखती रही, लेकिन भाजपा ने अपनी हरियाणा सरकार की रक्षा करते हुए लगातार इन आरोपों को नकारा।

अब दिल्ली की भाजपा सरकार ने NGT में स्वीकार किया तथ्य

AAP के अनुसार, दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद NGT में दायर जवाब में स्वीकार किया गया है कि हरियाणा के ड्रेन नंबर-6 से आ रहा सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट दिल्ली के ताजा पानी को दूषित कर रहा है। AAP ने कहा कि “जो बात भाजपा को पहले गलत लगती थी, अब वही वह आधिकारिक रूप से मान रही है।”

AAP ने LG और भाजपा से मांगा जवाब

AAP का कहना है कि भाजपा के रवैये की वजह से दिल्ली को लगातार दूषित पानी मिल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को बयान जारी कर LG और भाजपा से पूछा कि “जब मुद्दा बिल्कुल वही है, तो पहले इसे मानने से इनकार क्यों किया गया?”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.