Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के  169वें अन्न भंडारे में  सेवा भाव से परोसा गया भोजन

पंचकूला ।  समाज में जब लोग एक-दूसरे की भलाई के लिए बिना स्वार्थ सेवा में लगते हैं, तो वह सेवा केवल सहायता नहीं बल्कि मानवता की असली मिसाल बन जाती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने  अपना 169वां अन्न भंडारा आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों को प्रेम, श्रद्धा और समर्पण के साथ भोजन वितरित किया गया।

इस आयोजन के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक व समाज सेवी अमिताभ रूंगटा ने कहा कि अन्न को ग्रहण करने से जीवन मिलता है और किसी को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य है।  जब हम  किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाते हैं तो वो हमे  मन से आशीर्वाद देता है, जिससे  हमारे जीवन की कठिनाइयों दूर हो जाती हैं और हम आत्मिक सुख की ओर अग्रसर हो जाते हैं ।

यह भंडारा इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1, पंचकूला में आयोजित किया गया, जहां राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराया गया। रूंगटा ने आगे कहा कि इस सेवा को हमेशा निष्काम भाव से करना चाहिए ताकि उसका प्रभाव केवल शरीर नहीं, आत्मा तक पहुंचे।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है और इस प्रकार के आयोजन समाज में करुणा, समर्पण और सेवा भावना को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है ।

इस सेवा कार्य में फाउंडेशन से जुड़े अनेक सेवाभावी लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.