Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुजरात वलसाड पुल ढहा: निर्माण में लापरवाही, चार मजदूर घायल

वलसाड, गुजरात। औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा शुक्रवार सुबह ढह गया, जिससे मौके पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब दो पिलरों के बीच स्लैब डालने के लिए बनाई गई अस्थायी मचान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें राहत दल ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एक मजदूर अब भी लापता है, जिसकी खोजबीन तेजी से जारी है।

सूचना मिलते ही वलसाड अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव कर्मियों ने बताया कि घायल मजदूरों की स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन एक श्रमिक के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

परदी-संधपोर ग्राम पंचायत के सरपंच भोलाभाई पटेल ने बताया कि पुल के अंतिम दो खंभों के बीच लोहे की छड़ों का ढांचा तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान एक खंभे के खिसकने से पूरी संरचना का संतुलन बिगड़ गया और सेकंडों में मचान जमीन पर ध्वस्त हो गया।

हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संरचना कैसे ढही और कहीं निर्माण में लापरवाही या तकनीकी खामी तो नहीं रही। फिलहाल राहत व बचाव जारी है और प्रशासन ने घटना स्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.