Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM मान का सख्त एक्शन: घटिया सड़क निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस

पटियाला। पंजाब में सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला जिले की रिटखेड़ी लिंक रोड परियोजना के ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उसकी भुगतान प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क का अचानक निरीक्षण किया, जहां सैंपल जांच में निर्माण गुणवत्ता निर्धारित मानकों से कम पाई गई। जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री ने पटियाला–सरहिंद रोड का भी निरीक्षण किया और वहां से भी सड़क के सैंपल लेकर लैब टेस्ट कराने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने फतेहगढ़ साहिब में रुड़की–रिवना प्लेन रोड परियोजना का जायजा लिया और गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।

भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में भी वे ऐसे सरप्राइज निरीक्षण जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जनता के टैक्स का पैसा सही और पारदर्शी तरीके से खर्च हो। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा सड़क निर्माण अभियान चला रही है, जिसके तहत 16,209 करोड़ रुपये की लागत से 44,920 किमी नई सड़कें बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह कार्य अगले वर्ष के अंत तक पूरा करने की योजना है।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड लगातार साइटों पर निरीक्षण कर रही है। कई जगहों पर घटिया सामग्री मिलने पर कुछ ठेकेदारों के कॉन्ट्रैक्ट पहले ही रद्द किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई ठेकेदार या कर्मचारी गुणवत्ता से समझौता करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मान ने कहा, “सरकार टैक्सपेयर्स के हर रुपये का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सड़क निर्माण में गड़बड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.