Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोहाना सिंचाई विभाग में सीएम फ्लाइंग टीम की रेड

गोहाना | गोहाना में सिंचाई विभाग के कार्यालय पर शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने अचानक छापा मारा। टीम को शिकायत मिली थी कि विभागीय कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते और हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी होती है। इस शिकायत की पुष्टि के लिए टीम ने मौके पर पहुंचकर रिकॉर्ड और उपस्थितियों की जांच की।

जांच के दौरान सामने आया कि विभाग के दो अलग-अलग सेल में भारी अनियमितताएँ पाई गईं। पहले सेल में 39 कर्मचारियों में से 20 ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए, 18 कर्मचारी ड्यूटी पर और एक कर्मचारी छुट्टी पर था। वहीं, निर्माण सेल में 15 कर्मचारी अनुपस्थित, 5 कर्मचारी छुट्टी पर और 13 ड्यूटी पर मिले।

सीएम फ्लाइंग टीम के इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। जांच में यह भी पता चला कि विभाग में कई हाजिरी रजिस्टर रखे गए थे, जबकि नियम के अनुसार केवल एक रजिस्टर होना चाहिए।

इसके अलावा, साइट पर जाने वाले कर्मचारियों की आने-जाने की एंट्री भी दर्ज नहीं थी। टीम ने सभी रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद रिपोर्ट तैयार कर दी है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए विभाग को भेजा जाएगा।

यह कार्रवाई विभाग में व्याप्त लापरवाही और अनियमितताओं को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री की सख्त नीति का हिस्सा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...

गुरुग्राम में रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट, एमजी रोड पर वायरल वीडियो से मचा बवाल

Summer express, गुरुग्राम । हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ युवाओं को खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों की ओर धकेलती नजर आ रही है। शहर की सबसे व्यस्त और पॉश सड़कों में शामिल एमजी रोड पर एक युवक का चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का...

एक इंजेक्शन ने छीन लिया ओलिंपिक का सपना, चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान का करियर संकट में

Summer express,रोहतक । राजस्थान के सीकर निवासी और चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय स्तर के पहलवान विजय कुमार लांबा ने एक कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण अपना खेल करियर बर्बाद होने का आरोप लगाया है। विजय का कहना है कि ओलिंपिक में देश के लिए खेलने और पदक जीतने का उनका सपना एक गलत...

मनीषा मौत मामले में आमरण अनशन समाप्त, प्रशासन के आश्वासन पर माने परिजन

Summer express,चरखी दादरी । मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मृतका के पिता संजय कुमार ने देर शाम अपना अनशन समाप्त कर दिया। प्रशासन की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर दिए गए ठोस आश्वासन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, पीड़ित...

पंचकूला-मोरनी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल

Summer express, मोरनी । पंचकूला-मोरनी मार्ग पर गांव जल्लाह के समीप सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोरनी से बलटाना लौट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.