Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में आज पहुंचेगा नड्डा का काफिला, कल भाजपा कार्यालय शिलान्यास व जन आभार रैली

Shimla, Sanju-:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर आज शिमला पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शिमला में पीटरहॉफ परिसर और पार्टी कार्यालय के प्रस्तावित स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

नड्डा के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के महामंत्री संजीव कटवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत आज शाम अनाडेल हवाई अड्डे पर भव्य तरीके से किया जाएगा। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचकर उनका अभिनंदन करेंगे। इसके बाद नड्डा का रात्रि विश्राम पीटरहॉफ में ही होगा, जहां सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े इंतज़ाम पहले ही पूरे कर लिए गए हैं।कल सुबह नड्डा भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इस भूमि पूजन कार्यक्रम को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश संगठन लंबे समय से नए कार्यालय की स्थापना की दिशा में प्रयासरत था। शिलान्यास के तुरंत बाद पीटरहॉफ में आभार रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 15 से 20 हज़ार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा के शिमला लोकसभा क्षेत्र सहित मंडी संसदीय क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे।

महामंत्री संजीव कटवाल का कहना है कि देशभर में लगातार मिल रही चुनावी सफलताओं के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह आभार रैली रखी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन राज्यों में चुनावी जीत दर्ज कर रही है, वह केंद्र की नीतियों और संगठन की मजबूती का परिणाम है। इसी भावना को लेकर हिमाचल के कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे और आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में संगठन को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी गोबिंदगढ़ में बॉक्स बेड से मिला महिला का शव, एक महिला समेत दो हिरासत में

summer express, /मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित कचहरी परिसर के निकट मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मोटर रिक्शा में ले जाए जा रहे बॉक्स बेड के अंदर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

summer express, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को इस मामले में संबंधित उच्च न्यायालय का रुख करने की...

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

Summer express, मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.