Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में सीजन की पहली घनी धुंध, विजिबिलिटी घटी, ठंड बढ़ने के आसार

पंजाब  | पंजाब में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। सीजन की पहली घनी धुंध ने प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन को प्रभावित किया है। सुबह के समय कई इलाकों में दृश्यता काफी कम दर्ज की गई, जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, हालांकि पंजाब के मैदानी इलाकों में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बावजूद प्रदेश के साउथ-वेस्ट जिलों—बठिंडा, फिरोजपुर और फरीदकोट—में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 100 से 200 मीटर तक रह सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अनुमान है कि 15 और 16 दिसंबर के आसपास प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो आदमपुर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक धुंध और कोहरे की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम हो सकती है। विभाग ने वाहन चालकों और आम लोगों से सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और आवश्यक न हो तो सुबह के समय यात्रा से बचने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.