Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहित धनखड़ हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई : खाप पंचायत से पहले गिरफ्तारी

रोहतक। पैरा पावरलिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जाट भवन रोहतक में प्रस्तावित सर्वखाप पंचायत से ठीक पहले भिवानी पुलिस की सीआईए टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों, तरुण, वरुण और दीपक को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने की है।

एसपी सुमित कुमार के अनुसार, सीआईए भिवानी की टीम आरोपियों को लेकर बेंगलुरु से रवाना हो चुकी है और देर रात तक उनके भिवानी पहुंचने की संभावना है। गिरफ्तारी की सूचना रोहतक के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया को भी दे दी गई है। वहीं, हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि रोहतक जिले के गांव हुमायूंपुर निवासी 27 वर्षीय रोहित धनखड़ अपने दोस्त जतिन (निवासी चरखी-दादरी) के साथ भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां तिगड़ाना गांव से आई बारात के कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते जब रोहित और जतिन कार से वापस लौट रहे थे, तभी कार सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में जतिन किसी तरह बच निकलने में सफल रहा, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में भिवानी के सदर थाना में तरुण, वरुण, दीपक और आकाश समेत कुल 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

घटना के 16 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और समाज में रोष बढ़ता जा रहा था। इसी के चलते शनिवार को जाट भवन रोहतक में सर्वखाप पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें आंदोलन को लेकर बड़े फैसले लिए जाने थे। पंचायत से पहले हुई इन गिरफ्तारियों को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

उधर, मृतक के परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पंचायत में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है और दोपहर 12 बजे सर्वखाप पंचायत की शुरुआत प्रस्तावित है।

डीजीपी ओपी सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सभी दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी। मामले को लेकर दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई है, जिसमें हत्याकांड से जुड़ी विस्तृत जानकारी मीडिया के सामने रखी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.