Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के मैन्यू में बदलाव, विद्यार्थियों को मिलेगा पोषण से भरपूर भोजन

Chandigarh, 14 December-: हरियाणा शिक्षा विभाग ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों के मिड डे मील को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत विद्यार्थियों को संतुलित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। नए मैन्यू के अनुसार अब बच्चों को सप्ताह में दो दिन मिल्क बार दिया जाएगा, जबकि सप्ताह में दो दिन 200 एमएल दूध अनिवार्य रूप से परोसा जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को रोजाना पिन्नी और सप्ताह में एक दिन खीर भी दी जाएगी।

दरअसल, लंबे समय से विद्यालय स्तर पर मिड डे मील के मैन्यू को लेकर असमंजस बना हुआ था। कई स्कूल शिक्षा विभाग से बार-बार इस विषय में मार्गदर्शन की मांग कर रहे थे। अब विभाग ने इस समस्या का समाधान करते हुए जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों को मिड डे मील के संशोधित मैन्यू की जानकारी दे दी है, ताकि सभी स्कूलों में एक समान व्यवस्था लागू की जा सके।इसके साथ ही सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए कुछ जिलों में मिड डे मील के मैन्यू में बदलाव किया गया है। अब सरकारी स्कूलों में बच्चों को दोपहर के भोजन में सोया खिचड़ी और मिस्सी रोटी भी शामिल की गई है। इसके अलावा दलिया, चावल, चना दाल खिचड़ी, मिस्सी परांठा-सब्जी, मीठे चावल, नमकीन दलिया, मेथी चावल और तिल-गुड़ जैसे पारंपरिक व पौष्टिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

नए मैन्यू में रागी-गेहूं के पूड़े को भी शामिल किया गया है, जिससे बच्चों को अतिरिक्त पोषण मिलेगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस बदलाव से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनकी स्कूल में उपस्थिति भी बढ़ेगी। विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि मैन्यू का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.