Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में लगातार कोहरा, तापमान में गिरावट जारी

चंडीगढ़ I हरियाणा के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 और 25 दिसंबर को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे प्रदेश में सर्दी और बढ़ सकती है।

हिसार में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है, जबकि यमुनानगर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पहले वाला पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। इसके चलते प्रदेश में नमी बढ़ी है, जिससे सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी हुई है और ठंड का असर और बढ़ गया है। सोमवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोहरा छाया रहा। हवाओं की दिशा उत्तरी होने के कारण दिन व रात के तापमान में भी कमी देखी गई।

आने वाले दिनों के मौसम का पूर्वानुमान बताते हुए डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि फिलहाल कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 19 और 25 दिसंबर को सक्रिय होने वाले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बादलवाही और कोहरे की संभावना बनी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.