नशा मुक्त हिमाचल के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह की 128 किमी की जागरूकता दौड़

Sirmour, Satish Sharma-:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह एक अनूठी पहल करने जा रहे हैं। “चिट्टा मुक्त हिमाचल” के संकल्प के साथ वीरेंद्र सिंह राजधानी शिमला से जिला सिरमौर के नाहन तक लगभग 128 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाएंगे। यह दौड़ 20 दिसंबर को शिमला से शुरू होकर 21 दिसंबर को नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में संपन्न होगी।

सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र से संबंध रखने वाले वीरेंद्र सिंह इससे पहले भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करने के लिए लंबी दूरी की दौड़ कर चुके हैं। इस बार उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है।वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि अब नशे की लत केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी युवा चिट्टे जैसे खतरनाक नशे की चपेट में आ रहे हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने यह जागरूकता दौड़ करने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नशे से दूर रहने का संदेश पहुंचाया जा सके।आयुर्वेद विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत वीरेंद्र सिंह ने इस अभियान में सहयोग के लिए विभाग का आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि दौड़ की शुरुआत 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे शिमला से होगी।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड और दो रजत पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के लिए यह गर्व की बात है कि उनका एक कर्मचारी समाज को नशा मुक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता अभियान चला रहा है। विभाग की ओर से वीरेंद्र सिंह को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.