Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिट्टा मामले में नाम जोड़े जाने पर भड़के बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल

बोले– मेरी छवि खराब करने का प्रयास कर रही है पुलिस

Hamirpur, Arvind-:चिट्टा तस्करी के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति के साथ बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का नाम जोड़े जाने पर जिला की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने हमीरपुर के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस प्रशासन और विशेषकर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।

विधायक लखनपाल ने कहा कि उनके रिश्तेदार की गिरफ्तारी को राजनीतिक रंग देकर भाजपा और उनका नाम चिट्टा आरोपियों के साथ जोड़ना पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस द्वारा इस पूरे घटनाक्रम में उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।लखनपाल ने कहा कि चिट्टा का कारोबार अब पूरे प्रदेश में फैल चुका है और इसमें केवल आम लोग ही नहीं बल्कि पुलिस विभाग के भी 70 से 80 प्रतिशत लोग संलिप्त हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ऐसा है तो पुलिस अब तक इस नेटवर्क को तोड़ने में क्यों असफल रही है। बड़सर क्षेत्र का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि वहां चिट्टा के साथ-साथ शराब माफिया भी दिन-रात अवैध गतिविधियों में लिप्त है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस केवल चालान करने तक ही सीमित रह गई है और बड़े मगरमच्छों पर हाथ डालने से बच रही है। लखनपाल ने यह भी कहा कि वीआईपी लोगों के बच्चों को पुलिस कभी नहीं पकड़ती, जबकि आम जनता के खिलाफ सख्ती दिखाई जाती है।

विधायक ने पूर्व सरकारों के समय बनाए गए उस कानून की याद दिलाई, जिसमें सड़कों पर नशा करने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान था, लेकिन आज खुलेआम उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ईमानदारी से चिट्टा के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है तो वह हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं, लेकिन किसी भी निर्दोष की छवि धूमिल करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.