Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जोनल हॉस्पिटल मंडी में तंबाकू उत्पादों की नो एंट्री, 47 चालान काटे गए

Mandi, Dharamveer-:तंबाकू मुक्त युवा भारत अभियान 3.0 के तहत जोनल हॉस्पिटल मंडी को पूरी तरह तंबाकू व धूम्रपान मुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने तंबाकू उत्पादों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। अब यदि कोई व्यक्ति तंबाकू या उससे संबंधित उत्पाद अपनी जेब में रखकर अस्पताल परिसर में प्रवेश करता है, तो उसे उनका त्याग करना होगा, अन्यथा सुरक्षा कर्मी उन्हें जब्त कर लेंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। हॉस्पिटल के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर ओपीडी, वार्डों और अन्य प्रमुख स्थानों पर तंबाकू निषेध के लिए विशेष बॉक्स लगाए गए हैं। अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी लगातार आने-जाने वाले लोगों की निगरानी और स्कैनिंग कर रहे हैं। जिन लोगों के पास तंबाकू या धूम्रपान से जुड़े उत्पाद पाए जा रहे हैं, उनसे इन्हें निर्धारित बॉक्स में डलवाया जा रहा है।इस सख्ती का उद्देश्य अस्पताल परिसर को स्वच्छ और स्वास्थ्य के अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने के लिए यह पहल की गई है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

जोनल हॉस्पिटल मंडी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि कोटपा एक्ट की धारा 4 के तहत अब तक तंबाकू व धूम्रपान करने वालों के 47 चालान किए जा चुके हैं। प्रत्येक व्यक्ति से 200 रुपये के हिसाब से कुल 9,400 रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डॉ. ठाकुर ने कहा कि अस्पताल एक उपचार का स्थान है, जहां स्वास्थ्य से जुड़ी सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। तंबाकू मुक्त वातावरण न केवल मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक होगा, बल्कि युवाओं को भी नशे से दूर रहने का संदेश देगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऑपरेशन मैदान 2.0: पंचकूला में 6.30 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Summer express, मोनिका रावत, पंचकूला। जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ के तहत पंचकूला पुलिस ने एक माह में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6.30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान 22 अलग-अलग मामलों में 34 नशा...

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की चंडीगढ़ की 2020 वेंडिंग अधिसूचना, छोले-भटूरे व कुलचे-छोले बेचने वालों को मिला विशेष दर्जा खत्म

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को बड़ा झटका देते हुए 17 जुलाई 2020 की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया है, जिसके तहत ‘एसेंशियल सर्विस प्रोवाइडर’ (आवश्यक सेवा प्रदाता) की परिभाषा का विस्तार कर छोले-भटूरे, कुलचे-छोले, परांठे, तंदूर, फल-सब्जी विक्रेताओं और धार्मिक स्थलों के बाहर फूल बेचने वालों सहित...

जून में चंडीगढ़ का जीएसटी राजस्व 11 प्रतिशत बढ़ा, 205 करोड़ रुपये का हुआ संग्रहमोनिका रावत

Summer express, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में जीएसटी संग्रह की रफ्तार लगातार मजबूत बनी हुई है। जून 2026 में पोस्ट सेटलमेंट आधार पर चंडीगढ़ को 205 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो जून 2025 के 184 करोड़ रुपये की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। वहीं चालू वित्त वर्ष में जून 2026 तक कुल जीएसटी संग्रह...

आरटीआई का असर: 165 दिनों बाद जागा प्रशासन गरीब दिव्यांग दलित की जमीन पर कब्जे के मामले में जांच शुरू 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:प्रशासन की सुस्ती और रसूखदारों के दबाव के आगे बेबस एक गरीब दिव्यांग दलित की चीख आखिरकार 165 दिनों बाद सूचना का अधिकार  कानून के डंडे से प्रशासनिक गलियारों तक पहुंची। उप-मंडल बालीचौकी के तहत आने वाले जीतराम की शिकायत पर आखिरकार राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके...

धर्मशाला की क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब बनी प्रायोगिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र, देश-विदेश के छात्र ले रहे इंटर्नशिप

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:आधुनिक समय में अपराधों की वैज्ञानिक जांच में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि वास्तविक मामलों पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इसी दिशा में धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला देश-विदेश के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.