Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कृष्णपाल गुर्जर का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले— हर अच्छे काम का विरोध कांग्रेस की फितरत

पलवक, 21 December-:पलवल के हथीन में आज केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वे हथीन अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन हरजीत डागर के पदभार ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर और सुभाष कत्याल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नवनियुक्त चेयरमैन हरजीत डागर को बधाई देते हुए कहा कि वे किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है और हरियाणा भी प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।गुर्जर ने हथीन क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गांव मानपुर और मिंडकौला में महिला कॉलेज खोले, सड़कों का जाल बिछाया, बिजली आपूर्ति को मजबूत किया और हथीन बाईपास का निर्माण कराया। इसके अलावा करोड़ों की लागत से विश्राम गृह, पावर हाउस और आईटीआई का निर्माण किया गया है। केएमपी और मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे से हथीन को जोड़ने का कार्य भी पूरा किया गया है।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के चलते किसानों की जमीनों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। पलवल जिले में भी कई बड़ी परियोजनाएं प्रगति पर हैं और इसी कार्यकाल में बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो चलाने की योजना है।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना है। चाहे वंदे मातरम हो या मनरेगा का नाम बदलने का मुद्दा, कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रखती और हमेशा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम करती आई है।हरियाणा में कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तंज कसते हुए गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस की मति यानी बुद्धि मारी गई है। ऐसे लोगों से देश को कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।वहीं हथीन मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन हरजीत डागर ने कहा कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। फसल की समय पर खरीद, उचित मूल्य, स्वच्छ पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेटी की विदाई के कुछ घंटों बाद बेटे की मौत, बढ़ाल सड़क हादसे से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express/देहरा, गुलशन धनोहा -:कांगड़ा जिले के पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत जसवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जिस घर में सोमवार रात बेटी की शादी की रौनक थी और मंगलवार सुबह उसकी...

एल-नीनो का असर गहराया, जून 2026 बना देश के सबसे सूखे महीनों में शामिल

Summer express, नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में सक्रिय एल-नीनो के प्रभाव का असर इस वर्ष भारत के मानसून पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। वर्ष 1927 से लेकर 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह तीसरा अवसर है, जब जून का महीना देश के लिए सबसे अधिक शुष्क महीनों में शामिल...

गुरदासपुर में सरपंच के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सदर थाना क्षेत्र के गांव चोड़ सिधवां में मौजूदा सरपंच के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त...

घोषणापत्र में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, एक साल बाद सड़क पर प्रदर्शन… कांग्रेस बताए जनता को गुमराह क्यों किया?

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस द्वारा 20,000 लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रदर्शन जनता की चिंता नहीं, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी है। संजीव राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के...

661 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। 661 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक फ्रॉड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत पंचकूला में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.