Facebook-f Youtube X-twitter

शिवरात्रि में दिखेगी छोटी काशी के 500 वर्षों की झलक,बाहरी कलाकारों को नहीं बुलाने का निर्णय

Mandi, Dharamveer-:छोटी काशी मंडी में आयोजित होने वाला विश्वविख्यात सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026 में एक विशेष पहचान के साथ मनाया जाएगा। 16 से 22 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में मंडी शहर के 500 वर्षों की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। वर्ष 2027 में मंडी की स्थापना के 500 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, इसी कड़ी में महोत्सव को स्वर्णिम अतीत से जोड़ते हुए विशेष रूप दिया जाएगा। यह निर्णय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति की पहली आम सभा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन एवं धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने की।

देवी-देवताओं की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा

चंद्रशेखर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में हाल ही में आई आपदाओं और मंडी जिले को हुए भारी नुकसान को देखते हुए इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में किसी भी बाहरी या महंगे कलाकार को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को अपनी कला और संस्कृति प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के आगमन और ठहराव को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं और देव परंपराओं की गरिमा बनी रहे।

इसके साथ ही महोत्सव के दौरान चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा सके। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सफाई कर्मियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है। समिति का उद्देश्य है कि शिवरात्रि महोत्सव न केवल धार्मिक उत्सव बने, बल्कि सामाजिक सरोकारों का भी मजबूत मंच साबित हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.