Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी की बल्हघाटी में आदमखोर तेंदुए का आतंक, युवक की मौत, पांच घायल, ग्रामीणों ने तेंदुए को किया ढेर

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला की बल्हघाटी में आज तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक आदमखोर तेंदुए ने तीन अलग-अलग गांवों में लोगों पर जानलेवा हमले कर दिए। इस भयावह घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेंदुए की दहशत से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को मार गिराया।

बल्हघाटी में आज सुबह-सुबह दिखी तेंदुए की दहशत

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुए ने सुबह सबसे पहले चंडयाल गांव में हमला किया, जहां उसने लोगों को अपना निशाना बनाया। इसके बाद तेंदुआ भडयाल गांव पहुंचा और वहां भी लोगों पर झपट पड़ा। इन दोनों गांवों में तेंदुए के हमले से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेंदुए का आतंक यहीं नहीं थमा और वह बाद में मलवाणा गांव पहुंचा, जहां उसने एक युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बलवीर सिंह मंडी शहर में रहता था और इन दिनों अपने रिश्तेदारों के पास आया हुआ था। तेंदुए के अचानक किए गए हमले से उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।घायलों में साहिब सिंह पुत्र जोगी मलदार निवासी बिहार, दीनानाथ पुत्र बिक्रम निवासी भडयाल, चंपा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी मलवाणा, जनित पुत्र दीनानाथ निवासी भडयाल और रेखा देवी पत्नी दीनानाथ निवासी भडयाल शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे बल्हघाटी क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर हाथों में डंडे और अन्य हथियार लेकर घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने दोबारा लोगों पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे मार गिराया। तेंदुए के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। 

प्रशासन और वन विभाग कर रहा कार्रवाई 

एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को फौरी राहत प्रदान की जा रही है और घायलों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। वहीं डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने बताया कि वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और वे वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.