Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 25 टुकड़ियां लेंगी परेड में भाग, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

Shimla, 24 December-:राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2026 का आयोजन इस वर्ष शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य करते हुए अभी से तैयारियां शुरू करें, ताकि यह आयोजन सफल और यादगार बन सके।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह न केवल राष्ट्रीय पर्व का उत्सव है, बल्कि यह प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि समारोह में किसी भी स्तर पर कमी न रहे, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करें।

25 टुकड़ियां लेंगी परेड में भाग, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

उपायुक्त ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 25 टुकड़ियां भाग लेंगी। इनमें जे एंड के राइफल्स, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस की महिला एवं पुरुष टुकड़ियां, सेना पाइप बैंड, यातायात पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, होमगार्ड बैंड, पूर्व सैनिकों का दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड्स, राज्य आपदा प्रबंधन समूह तथा पुलिस बैंड दल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परेड के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) तथा एएसपी (सिटी) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि परेड और मार्च पास्ट समारोह का प्रमुख आकर्षण होते हैं, इसलिए सभी टुकड़ियों के बीच बेहतर समन्वय और अनुशासन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करवाने के भी निर्देश दिए गए।

लगभग 24 विभागों की आकर्षक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में लगभग 24 विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें 22 जे एंड के राइफल्स, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिम ऊर्जा, राज्य बिजली बोर्ड, पर्यटन, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, उद्योग, डीआरडीए, शिक्षा, नगर निगम शिमला, उद्यान, राज्य फोरेंसिक सेवाएं, वन, भाषा कला एवं संस्कृति, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल, मिल्कफेड, पर्यावरण, सीपीआरआई, दीपक प्रोजेक्ट तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शामिल हैं। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी झांकियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का रचनात्मक, आकर्षक और ज्ञानवर्धक प्रदर्शन करें, ताकि आम जनता को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिल सके।

15 दिन में बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर जिले के सभी बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय और जनहितकारी पहल है, जिसे विभाग अपनी झांकी के माध्यम से भी प्रदर्शित करे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी विविधता और लोक संस्कृति

उपायुक्त ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक आकर्षक व मनोरंजक बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों की लोक संस्कृति को भी कार्यक्रमों में शामिल किया जाए। इसके लिए एनजेडसीसी पटियाला से समय रहते संपर्क कर आवश्यक स्वीकृति प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी या बारिश की स्थिति में गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी ओशिन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.