Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खट्टर ने सोनीपत में अरावली संरक्षण और खेलों पर दिया बयान

सोनीपत। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सोनीपत दौरे के दौरान अरावली पहाड़ियों में खनन को लेकर सख्त रुख दोहराया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अरावली क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है और यहां पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

सोनीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल के 53वें वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्कूल खेल, शिक्षा और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों और अभिभावकों के साथ कुर्सी दौड़ में भाग लेकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

अपने संबोधन में खट्टर ने कहा कि अब वह सोच बदल चुकी है जिसमें पढ़ाई को ही सफलता का एकमात्र रास्ता माना जाता था। आज खेलों के जरिए भी युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और हार से सीखने की क्षमता भी विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा और खेल एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न मंचों पर हरियाणा के खिलाड़ियों की सराहना करते रहे हैं। गांवों के अखाड़े आज भी प्रतिभा की नर्सरी बने हुए हैं, जहां से खिलाड़ी विश्व मंच तक पहुंच रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि “पदक पाओ–पद पाओ” नीति के तहत खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को छह करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा समाज और देश के लिए घातक है, जबकि खेल, शिक्षा और अच्छे कार्य सकारात्मक ऊर्जा देते हैं।

अरावली के मुद्दे पर बोलते हुए खट्टर ने दोहराया कि पहाड़ियों में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है और सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुखद हैं और वहां की सरकार को हालात बिगड़ने से रोकने के लिए गंभीर कदम उठाने चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.