Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार को बड़े प्रोजेक्ट की मंजूरी नहीं मिली, घड़ियाल बने बाधा

चंडीगढ़ |  केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को ब्यास नदी में डी-सिल्टिंग (गाद हटाने) प्रोजेक्ट की मंजूरी फिलहाल नहीं दी है। जानकारी के अनुसार, इस बड़े परियोजना पर रोक घड़ियालों की सुरक्षा और रामसर साइट के दर्जे के कारण लगी हुई है।

ब्यास नदी के किनारे लगभग 230 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में डी-सिल्टिंग का प्रस्ताव है। इसमें कुल 58 चिन्हित साइटों में से 28 पर नदी में जमी गाद और रेत हटाना बेहद जरूरी माना गया है। इससे बाढ़ के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है और मानसून के दौरान पानी की निकासी सुनिश्चित हो सकेगी।

हालांकि, इन क्षेत्रों में घड़ियाल पाए जाते हैं, इसलिए केंद्र सरकार ने अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं दी। नियमों के अनुसार प्राकृतिक जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना अनिवार्य है, जिससे डी-सिल्टिंग प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगी हुई है।

पंजाब सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार जानबूझकर राज्य की अर्जी पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। राज्य ने मांग की है कि घड़ियालों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की अनुमति दी जाए, ताकि डी-सिल्टिंग का काम समय पर शुरू किया जा सके और टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा सके।

प्रशासन के अनुसार, डी-सिल्टिंग का मुख्य उद्देश्य नदी की जल वहन क्षमता बढ़ाना और बाढ़ का खतरा कम करना है। आधुनिक मशीनों से चरणबद्ध तरीके से गाद हटाने की योजना बनाई गई है ताकि मानसून में पानी की निकासी बाधित न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...

जिला लाइब्रेरी में बढ़ी पाठकों की संख्या, प्रशासन ने तैयार किया नया स्पेस

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर में युवाओं, खासकर जेनजी के बीच लाइब्रेरी में घंटों बैठकर पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। घर के माहौल में बार-बार होने वाले व्यवधानों के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में शांत और एकांत माहौल उपलब्ध कराने वाली लाइब्रेरी युवाओं के लिए बेहतर...

अमावस्या स्नान के दौरान ब्रह्म सरोवर में डूबा श्रद्धालु, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में अमावस्या के अवसर पर ब्रह्म सरोवर में स्नान करने पहुंचे एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है, जो नरवाना का रहने वाला था। घटना के बाद SDRF की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया और दूसरे दिन कड़ी...

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.