Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अटल जयंती पर शिमला में भावभीनी श्रद्धांजलि, राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक ने किया राष्ट्र के प्रति योगदान का स्मरण

Shimla, Sanju-:देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिज मैदान स्थित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि अटल जी ऐसे नेता थे जिन्होंने देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई पक्ष और विपक्ष—दोनों के लिए समान रूप से सम्मानित थे। उनका सामाजिक और राजनीतिक जीवन प्रेरणादायक रहा। राज्यपाल ने कहा कि आज के नेताओं को अटल जी से यह सीख लेनी चाहिए कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन वैमनस्य नहीं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अटल बिहारी वाजपेई को एक प्रखर, आदर्शवादी और बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक संवेदनशील कवि भी थे, जिनकी सोच लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने वाली थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अटल जी का योगदान अविस्मरणीय है और उनकी स्मृतियों को संजोना आज के समय में और भी प्रासंगिक हो जाता है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का हिमाचल प्रदेश से विशेष और आत्मीय रिश्ता रहा है। उन्होंने पर्वतीय राज्यों की जरूरतों को समझते हुए नीतियां बनाई, जिनका लाभ आज भी हिमाचल को मिल रहा है। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह अटल जी की दूरदर्शी सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों को सड़क सुविधा मिली और गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास और युवाओं को रोजगार के अवसर अटल जी के औद्योगिक पैकेज की देन हैं, जिसके लिए प्रदेश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। अटल जयंती के अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.