Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रिसमस ईव पर मनाली में उमड़ी सैलानियों की भीड़

Manali, Manminder Arora-:क्रिसमस ईव के मौके पर पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने माल रोड पर क्रिसमस का जश्न धूमधाम से मनाया। रंग-बिरंगी लाइटों और क्रिसमस थीम पर की गई सजावट से पूरा माल रोड जगमगा उठा। सांता क्लॉज ने अपनी मौजूदगी से बच्चों से लेकर बड़ों तक का दिल जीत लिया। पर्यटक सांता के साथ सेल्फी लेते नजर आए और डीजे की धुन पर सैकड़ों की संख्या में जमकर डांस किया गया।माल रोड पर उत्सव का माहौल बना रहा। डीजे म्यूज़िक पर थिरकते पर्यटकों, एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते लोगों और चारों ओर फैली खुशियों ने मनाली को एक बड़े क्रिसमस फेस्टिवल में तब्दील कर दिया।ठंड में भी डांस करता सैलानियों का हुजूम इस बात का गवाह बना कि मनाली में क्रिसमस का जश्न पूरे शबाब पर है।

इस बीच प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।डीसी कुल्लू तोरुल एस. रविश ने बताया कि विंटर कार्निवल 20 जनवरी से शुरू होगा, लेकिन क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई हैं। माल रोड पर टी.डी.सी. के माध्यम से क्रिसमस थीम पर सजावट और संगीत कार्यक्रमों का प्रबंध किया गया है, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ 100 अतिरिक्त होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, पिछली प्राकृतिक आपदा के बाद एन.एच. सड़कों की मरम्मत का कार्य काफी हद तक पूरा कर लिया गया है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है और ये विशेष व्यवस्थाएं नए साल तक जारी रहेंगी।

मुंबई से आए एक पर्यटक ने बताया कि पहाड़ों के बीच आकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। मॉल रोड पर प्रशासन की ओर से बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां काफी चहल-पहल है और बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। क्रिसमस का उत्सव भी बहुत शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। हम मॉल रोड पर घूम रहे हैं और शॉपिंग का आनंद ले रहे हैं। लोग सांता क्लॉज के साथ मस्ती कर रहे हैं और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अलग-अलग राज्यों से आए लोगों से मिलना और बातचीत करना भी अच्छा अनुभव रहा। वह दिल्ली से भी आए हैं, जहां प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी और हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी है। इसके विपरीत यहां पहाड़ों के बीच ताज़ी और स्वच्छ हवा है, जिससे बहुत सुकून महसूस हो रहा है और प्रदूषण का नाम-निशान नहीं है।

 एक अन्य पर्यटक ने बताया कि यहां आकर उसे वास्तव में क्रिसमस की शानदार अनुभूति हो रही है। उसने कहा कि उसने पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर क्रिसमस नहीं मनाया था, क्योंकि आमतौर पर वह कैफे या छोटी जगहों तक ही सीमित रहती थी। मनाली में की गई भव्य सजावट और उत्सव को वह बेहद खूबसूरत बता रही है। वह पिछले तीन दिनों से हर रात यहां आकर इस जश्न का आनंद ले रही है। यहां देश के हर राज्य से लोग आए हुए हैं, जिससे माहौल और भी अधिक जीवंत हो गया है। उसका कहना है कि साल का समापन करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता और उसे पूरी उम्मीद है कि जैसे-जैसे नया साल नजदीक आएगा, यह उत्सव और भी भव्य रूप लेता जाएगा।चंडीगढ़ से आई एक पर्यटक ने बताया कि उन्हें यहां आकर बेहद अच्छा लग रहा है और वे परिवार के साथ भरपूर आनंद ले रहे हैं। उनकी पूरी फैमिली साथ है और सभी बेहद खुश हैं, मॉल रोड पर डांस कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां का मौसम भी बेहद शानदार है और जैसा कि देखा जा सकता है, सांता क्लॉज ने अभी-अभी इस छोटी बच्ची को उपहार भी दिया है।इस बार वे मॉल रोड, हिडिम्बा मंदिर और मनु मंदिर जैसी जगहों पर घूमकर पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मना रहे हैं।

कुल मिलाकर क्रिसमस ईव पर मनाली पूरी तरह जश्न के रंग में रंगी नजर आई। पर्यटकों की भारी मौजूदगी, सांता क्लॉज के साथ सेल्फी, डीजे की धुन पर नाचते सैलानी और खुशियों से भरा माहौल आने वाले नए साल के लिए भी मनाली में रिकॉर्ड भीड़ के संकेत दे रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.