Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में शुरू हुआ कांगड़ा वैली कार्निवाल, 25 दिसंबर को हर साल होगी मेगा मैराथन

धर्मशाला, राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला में पहली बार सरकार की ओर से कांगड़ा वैली कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया है। यह आठ दिवसीय कार्निवाल अब इस वर्ष की तरह हर साल नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि हर साल 25 दिसंबर को इस कार्निवाल के तहत मेगा मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्निवाल की इसी कड़ी में सोमवार को धर्मशाला में मेगा मैराथन का आयोजन किया गया,जिसमें 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में दौड़ कराई गई। मैराथन को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी प्रतिभागियों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला और मनाली की तर्ज पर कांगड़ा में कांगड़ा वैली कार्निवाल की शुरुआत की गई है, जिसके आने वाले वर्षों में बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इससे न केवल कांगड़ा घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटकों को मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का एक नया मंच भी मिलेगा।उन्होंने कहा कि यह कार्निवाल कांगड़ा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को नजदीक से समझने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा। मैराथन को लेकर उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करेगा, इसलिए “दौड़ो, दौड़ो और 15 लाख जीतो” जैसा संदेश दिया जा रहा है।डिप्टी सीएम ने बताया कि सामान्य दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 10 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि नए साल के अवसर पर इन्हें रात 12 बजे तक चलाया जाएगा, ताकि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आए सैलानियों को भरपूर मनोरंजन मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.