Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर, 27 दिसंबर तक सेवाएं ठप

Shimla, 26 December-:हिमाचल प्रदेश में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारी यूनियन, सीटू के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल 48 घंटे तक जारी रहेगी और 27 दिसंबर को शाम आठ बजे समाप्त होगी। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेंगी।

हड़ताल के दौरान दोनों दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके अलावा शिमला स्थित नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक कार्यालय और सोलन जिले के धर्मपुर में मेडस्वान फाउंडेशन के मुख्यालय के बाहर भी जोरदार प्रदर्शन होंगे, जिनमें सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार और महासचिव बालक राम ने आरोप लगाया कि नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत मेडस्वान फाउंडेशन के अधीन कार्यरत पायलट, कैप्टन और ईएमटी कर्मचारी गंभीर शोषण का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है और 12 घंटे की ड्यूटी के बावजूद ओवरटाइम वेतन का भुगतान नहीं किया जाता।यूनियन नेताओं ने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट, सीजेएम कोर्ट शिमला और श्रम विभाग के आदेशों के बावजूद वर्षों से श्रम कानूनों का उल्लंघन जारी है। जब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, तबादले किए जाते हैं या नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। कई कर्मचारियों को बिना कारण महीनों तक ड्यूटी से बाहर रखा जाता है।

उन्होंने ईपीएफ और ईएसआई के क्रियान्वयन में भी गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों से ही दोनों शेयर काटकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों का बेसिक वेतन भी नियमों के अनुसार नहीं है।

यूनियन ने मांग की है कि कर्मचारियों को नियमानुसार न्यूनतम वेतन और डबल ओवरटाइम का भुगतान किया जाए, सभी वैधानिक छुट्टियां दी जाएं, गाड़ियों की मेंटेनेंस या इंश्योरेंस के दौरान वेतन कटौती न की जाए और न्यायालयों व श्रम विभाग के आदेशों को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही, पूर्व में जीवीके ईएमआरआई में कार्यरत कर्मचारियों को सेवा की निरंतरता, वरिष्ठता और लंबित एरियर, ग्रेच्युटी व अन्य देय लाभों का भुगतान किया जाए।यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि कर्मचारियों की प्रताड़ना बंद नहीं हुई और मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.