Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बस हादसे में घायल हुआ मृदुल, फिर भी नहीं टूटा हौसला…घायलों को बचाकर परीक्षा देने पहुंचा

Mandi- सरकाघाट उपमंडल की पटड़ीघाट पंचायत के 21 वर्षीय युवक मृदुल शर्मा ने आज सुबह कलखर के पास हुए बस हादसे में अपने अदम्य साहस, मानवता और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिचय देकर सभी का दिल जीत लिया। हादसे में खुद घायल होने के बावजूद मृदुल ने पहले अन्य घायलों को बस से बाहर निकाला, फिर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी और अंत में टैक्सी करके सुंदरनगर जाकर बीसीए अंतिम वर्ष का न्यूमेरिकल मैथ का पेपर भी दिया।

हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ, जब कुठेड़ा से मंडी जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर कलखर के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि बस में सवार 19 अन्य लोग घायल हुए। मृदुल उन घायलों में शामिल था। उसकी दाहिनी टांग में चोट आई है।हादसे के वक्त मृदुल ने न केवल अपना संयम बनाए रखा, बल्कि तुरंत टूटी खिड़की से निकलने का रास्ता बनाया और धीरे-धीरे अन्य सवारियों को बाहर निकाला। फिर एक अन्य घायल का मोबाइल लेकर पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अपने परिवार और गांववालों को भी सूचना दी, जिन्होंने मिलकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया।हादसे के बाद मृदुल पहले अपने घर गया, फटी हुई ड्रेस बदली और टैक्सी लेकर सुंदरनगर रवाना हो गया। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक कॉलेज में परीक्षा दी और फिर सीधे अस्पताल जाकर अपनी टांग का उपचार करवाया

इस अद्वितीय साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने भी मृदुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने कठिन समय में भी मृदुल ने जो निर्णय लिए, वह प्रेरणादायक हैं।मृदुल शर्मा पन्यारटू गांव का रहने वाला है। उसके पिता खेम चंद आईटीआई में प्रशिक्षक हैं और माता नरिता देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।


संजीव गौतम, डीएसपी सरकाघाट
“हादसे के वक्त मृदुल खुद घायल था, लेकिन उसने साहस और सूझबूझ से बाकी सवारियों की मदद की और फिर पेपर भी दिया, ये काबिले तारीफ है।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.