Facebook-f Youtube X-twitter

पानीपत की फैक्ट्री में अवैध रूप से काम कर रहे 16 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, फर्जी आधार कार्ड भी मिले

पानीपत | पानीपत में हाल ही में सामने आए पाकिस्तानी जासूसी मामले के बाद अब एक और सुरक्षा चूक उजागर हुई है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की करनाल टीम और स्थानीय पुलिस ने एक फैक्ट्री में छापा मारकर 16 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से कार्यरत पाया है। ये कार्रवाई गुप्तचर इकाई पानीपत से मिली इनपुट के आधार पर की गई।

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि यह कार्रवाई थाना ईसराना क्षेत्र के गांव बलाना में स्थित शिव फाइबरटैक्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में की गई। फैक्ट्री की रिहायशी कॉलोनी में 9 पुरुष, 4 महिलाएं और 3 बच्चे अवैध रूप से रह रहे थे।

कुछ के पास भारतीय आधार कार्ड भी मिले

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इनमें से कुछ बांग्लादेशी नागरिकों ने भारतीय आधार कार्ड भी बनवा रखे थे। डीएसपी वत्स ने बताया कि आधार कार्ड की पूरी वैरिफिकेशन की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये कार्ड किस प्रक्रिया के तहत जारी किए गए थे।

फैक्ट्री प्रबंधन पर भी होगी कार्रवाई

फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि अगर फैक्ट्री द्वारा इन लोगों को जानबूझकर रोजगार दिया गया है, तो संबंधित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

पकड़े गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों के पास से बांग्लादेश का स्थायी पता भी बरामद हुआ है। प्रशासन अब इन सभी को वापस भेजने की (डिपोर्ट) प्रक्रिया शुरू कर चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.