Facebook-f Youtube X-twitter

सिरसा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट ज्योति को 2025 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

सिरसा। ऐलनाबाद क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट ज्योति को शुक्रवार को नई दिल्ली में वर्ष 2025 का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सौंपा।

ज्योति को खेल क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों, अदम्य साहस और प्रेरणादायक संघर्ष के लिए चुना गया। जन्म से एक पैर छोटा होने के बावजूद, उन्होंने कभी अपनी शारीरिक चुनौती को कमजोरी नहीं बनने दिया और निरंतर मेहनत के दम पर पैरा-एथलेटिक्स में अपनी अलग पहचान बनाई।

जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढां की छात्रा ज्योति ने बचपन से ही खेलों में रुचि दिखाई। कृत्रिम पैर की सहायता से उन्होंने प्रशिक्षण शुरू किया और धीरे-धीरे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यता साबित की।

खेल करियर की मुख्य उपलब्धियां:

  • अप्रैल 2022 में दिव्यांग खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में चयन।
  • 2023 में रोहतक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शाटपुट और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण।
  • गुजरात राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में शाटपुट में स्वर्ण और जैवलिन में रजत।
  • दिसंबर 2023 में थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जैवलिन और शाटपुट में रजत।
  • 2024 में बेंगलुरु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शाटपुट और डिस्कस थ्रो में रजत।
  • 2024 में थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन में स्वर्ण और डिस्कस में रजत।

अब ज्योति 2025 में दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। उनकी अब तक की उपलब्धियों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 से अधिक पदक, शाटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो में लगातार सफलता शामिल है।

ज्योति के पिता विजयपाल, जो ड्राइविंग का काम करते हैं, का कहना है कि बेटी की पहली स्वर्ण सफलता के बाद ही उन्हें भरोसा हो गया था कि ज्योति भविष्य में और भी बड़ी ऊँचाइयों को छूएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.