Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉक्टरों की मांगों पर होगी सुनवाई, जरूरत पड़ी तो दोबारा जांच भी होगी: सीएम मीडिया एडवाइजर

Shimla, Sanju-शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मरीज से मारपीट के मामले को लेकर प्रदेश में सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सरकार द्वारा संबंधित डॉक्टर को बर्खास्त किए जाने के फैसले का रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है।इसी क्रम में आज आईजीएमसी के रेजिडेंट डॉक्टर एक दिन की अवकाश पर रहे और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से डॉक्टर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और दोबारा जांच होनी चाहिए। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर संगठन ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने आज उन्हें बुलाया और सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की बात गंभीरता से सुनी है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। यदि मामले में दोबारा जांच की आवश्यकता महसूस की जाती है, तो सरकार उस पर भी विचार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संवेदनशील है और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

प्रधान मीडिया सलाहकार ने बताया कि प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। नए डॉक्टरों की भर्ती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 1700 करोड़ रुपये की लागत से नई मशीनरी खरीदी जा रही है, जबकि 20 से 22 साल पुरानी मशीनों को बदला जा रहा है।

भाजपा का काम केवल आलोचना करना 

इस दौरान नरेश चौहान ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम केवल आलोचना करना रह गया है, जबकि व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों पर विपक्ष चुप है। चाहे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो, शिक्षा क्षेत्र में बदलाव हों या प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लिए गए कड़े फैसले—इन सभी पर विपक्ष कुछ नहीं बोलता। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में हुई घटना को न भूलें कंगना,अनाप शनाप बयानबाजी बंद नहीं हुई तो हिमाचल में भी इसी तरह होगा उनका स्वागत 

Summer express/मंडी, धर्मवीर –  नीट पेपर लीक मामले को लेकर हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री द्वारा कथित रूप से जेन जी युवतियों पर की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल महिला कांगेस उग्र हो गई है। मंडी में धरना प्रदर्शन के माध्यम से महिला कांग्रेस...

कांगड़ा में बारिश का कहर जारी, 128 करोड़ का नुकसान; प्रभावितों के लिए राहत और पुनर्वास योजना तेज

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: जिला कांगड़ा में लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अब तक विभिन्न विभागों और निजी संपत्तियों को मिलाकर करीब 128 करोड़ रुपये के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है। सबसे अधिक क्षति लोक निर्माण विभाग (PWD) और जल शक्ति विभाग को हुई है। जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत...

मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, डेढ दिन बहाल हुआ हाईवे

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाली कोटरोपी की पहाड़ी 12 साल बाद फिर धंसना शुरू हो गई है। निमार्णाधीन हाईवे के तहत यहां बनाई गई नई सड़क का एक हिस्सा बीते रोज धंस गया है और बनाई गई नई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो...

कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट, NH-48 पर सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) सहित प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है,...

निजीकरण और एग्री डिस्काम के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियों, हरियाणा एग्री डिस्काम के गठन और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को पलवल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.