Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीन घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझा :  यमुनानगर पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी

यमुनानगर |यमुनानगर पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का मात्र तीन घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह कार्रवाई अपराध शाखा-1 और अपराध शाखा-2 की संयुक्त टीम ने की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सुडैल के पास राक्षी नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान महमूदपुर निवासी 42 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में की।

मृतक के भाई सुनील कुमार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि यह हत्या 23 दिसंबर की रात को की गई थी। मुख्य आरोपी रवि कुमार, जो गांव खेड़ी रांगडॉन स्थित वर्धमान कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था, मृतक से रंजिश रखता था। अनिल द्वारा कंपनी में की गई शिकायतों के चलते दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।

रंजिश के चलते रवि कुमार ने अपने साथियों वंश और सनी उर्फ चन्नी को बुलाया और हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने सिक्योरिटी गार्ड के कमरे में ही चाकू से हमला कर अनिल की हत्या कर दी। इसके बाद शव को मृतक की ही बाइक पर लादकर राक्षी नदी के पुल के नीचे फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा प्रतीत हो।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रवि कुमार, वंश और सनी उर्फ चन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया कि इस मामले में कुल चार आरोपी शामिल हैं, जिनमें से एक अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।

इस सफल कार्रवाई के लिए अपराध शाखा-1 इंचार्ज राजकुमार और अपराध शाखा-2 इंचार्ज राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम की सराहना की जा रही है। टीम में उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई योगेश, विकास, अंकित, राजीव और अजय शामिल रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.