Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में दहशत फैल गई

पलवल | पलवल में रेलवे लाइन पार स्थित इस्लामाबाद कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोहताश के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई देवरतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहताश मजदूरी करता था। 26 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह घर से खाना खाकर बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर के पास चौक पर रोहताश खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि रोहताश के सीने में टूटा हुआ चाकू धंसा हुआ था और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसके कपड़े पूरी तरह खून से सने हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से संबंधित चौकी को सूचना दी गई। इसके बाद जांच अधिकारी साबिर हुसैन, कांस्टेबल सुनील और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हालांकि परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी तक शव लेने और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे शव नहीं उठाएंगे। भाई देवरतन ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रोहताश की हत्या की है।

पुलिस के अनुसार, आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या निजी विवाद की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.