Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला सेक्टर-6 में तेंदुए की दहशत, वीपी मलिक के पड़ोस में हड़कंप

पंचकूला | कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना के खिलाफ रणनीति तैयार करने वाले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) वी.पी. मलिक के निवास क्षेत्र पंचकूला के सेक्टर-6 में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। यह पॉश और हाई-प्रोफाइल सेक्टर माना जाता है, जहां पुलिस मुख्यालय सहित कई अहम सरकारी कार्यालय भी स्थित हैं।

दोपहर करीब 1:30 बजे तेंदुआ सेक्टर में दिखाई दिया और शाम चार बजे तक एक के बाद एक कई मकानों में घुसता रहा। करीब ढाई घंटे तक तेंदुए की गतिविधियों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन वन विभाग की टीम उसे ट्रेस नहीं कर सकी।

पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक की कोठी से सटी एक निर्माणाधीन कोठी में तेंदुआ करीब दो घंटे तक मौजूद रहा। उस दौरान निर्माण कार्य में लगे मजदूर जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए। प्रशासनिक टीम ने सीढ़ी लगाकर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घर के भीतर से गुजरा तेंदुआ, लोग दहशत में

सेक्टर-6 के मकान नंबर 273 में रहने वाले विमल जोशी की पत्नी ने तेंदुए को बेहद नजदीक से देखने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि वह लॉबी में टहल रही थीं, तभी तेंदुआ उनके पास से गुजर गया। उनके मुताबिक तेंदुआ थका हुआ और हांफता हुआ नजर आ रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घरों में दुबककर दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लीं।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन शुरुआती रेस्क्यू टीम के पास ट्रैंक्विलाइजर गन न होने को लेकर सवाल खड़े हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण तेंदुए को समय रहते काबू नहीं किया जा सका और खतरा बढ़ता गया।

बाद में वन विभाग ने ड्रोन की मदद से तेंदुए की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों में भी तेंदुए की मूवमेंट कैद होने की पुष्टि हुई है। सुरक्षा के मद्देनज़र सेक्टर-4, 6, 8, 9, 12, 17 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने, बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। संयुक्त टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

कारगिल युद्ध के नायक रहे हैं वीपी मलिक

गौरतलब है कि जनरल वी.पी. मलिक 1997 से 2000 तक भारतीय सेना के 18वें सेनाध्यक्ष रहे। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन विजय’ की योजना बनाई और उसका नेतृत्व किया, जिससे पाकिस्तानी घुसपैठ को नाकाम किया गया।

तेंदुए की तलाश अब भी जारी है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.