Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में फूड सप्लीमेंट कंपनी मालिक से गैंगस्टर गोदारा के नाम रंगदारी

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले में फूड सप्लीमेंट सप्लायर कंपनी पहल न्यूट्रिशन के मालिक वीरेंद्र पहल को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र पहल बहालगढ़ क्षेत्र में रहते हैं और मूल रूप से गांव गुमड़ के निवासी हैं। उनकी कंपनी पहल न्यूट्रिशन देशभर में 130 से अधिक स्टोर संचालित करती है। यह ब्रांड व्हे प्रोटीन, वेट गेनर सहित कई फिटनेस सप्लीमेंट्स की सप्लाई करता है और इसका प्रचार कई प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार भी करते हैं।

वॉइस मैसेज के जरिए दी गई धमकी

वीरेंद्र पहल ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसमें खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए शूटर महेंद्र का नाम लिया गया। संदेश में दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

बताया जा रहा है कि रोहित गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी है और फिलहाल विदेश से अपना नेटवर्क संचालित कर रहा है। इस गैंग पर हत्या, फायरिंग और रंगदारी से जुड़े कई संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं महेंद्र ढीढलाना को भी इसी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई गई

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़ित वीरेंद्र पहल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस वॉइस मैसेज की तकनीकी जांच कर रही है और धमकी देने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.