Facebook-f Youtube X-twitter

झूठे पॉक्सो मामलों में वकील दंपती गिरफ्तार, साजिश का खुलासा

गुरुग्राम। डेढ़ साल पहले साजिश के तहत पॉक्सो का झूठा मामला दर्ज कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने महिला वकील और उसके पति को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इससे पहले भी पॉक्सो के एक अन्य फर्जी मामले में जेल में बंद थे, जिसमें उनकी संलिप्तता सामने आ चुकी है।

आरोपियों की पहचान सेक्टर-72 निवासी अधिवक्ता गीतिका चावला और उसके पति हर्ष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पिछले वर्ष मई में एक महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान यह आरोप पूरी तरह से निराधार पाए गए, जिसके बाद इस वर्ष अप्रैल में केस को रद्द कर दिया गया।

बाद में अदालत के आदेश पर 11 दिसंबर 2025 को मामले को दोबारा खोला गया। जांच में सामने आया कि यह मामला साजिश के तहत दर्ज कराया गया था। इसके बाद 24 दिसंबर को साजिश समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि झूठा केस दर्ज कराने में इसी दंपती की अहम भूमिका थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले से ही सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य फर्जी पॉक्सो मामले में जेल में बंद थे। उस मामले में महिला वकील ने एक गुब्बारे बेचने वाले से मिलीभगत कर उसके बेटे के माध्यम से एक व्यक्ति पर झूठा पॉक्सो केस दर्ज कराया था। इस साजिश के तहत आरोपियों ने पीड़ित से करीब 44 लाख रुपये भी वसूले थे।

गुरुग्राम पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.