Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में सैलानियों के हुड़दंग पर पुलिस सख्त, 25 हजार का चालान

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में नए साल के जश्न के दौरान कुछ पर्यटकों द्वारा कानून व्यवस्था की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। मंडी जिले के थलौट क्षेत्र में चंडीगढ़–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैलानियों द्वारा सड़क पर हुड़दंग मचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो रविवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक सड़क किनारे अनुशासनहीनता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक बिना शर्ट के सड़क पर खड़े हैं, जबकि उनके आगे-पीछे दो कारें खड़ी हैं। एक युवक कार के बोनट पर बैठा हुआ है और शराब की बोतलें भी दिखाई दे रही हैं, जिससे यातायात और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ।मामले की जानकारी मिलते ही औट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि कार चालक मोहित कुमार निवासी बहादुगढ़, हरियाणा के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव सहित मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 25 हजार रुपये का चालान किया गया है। इसके साथ ही चालक को 20 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर रिहा किया गया है।

पुलिस ने संबंधित आरटीओ को चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति भी भेजी है। एसपी मंडी ने हिमाचल आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें, ताकि प्रदेश की शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - हिमकेयर योजना में बड़ा घोटाला? फर्जी इलाज के जरिए करोड़ों की निकासी का आरोप

हिमकेयर योजना में बड़ा घोटाला? फर्जी इलाज के जरिए करोड़ों की निकासी का आरोप

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की चर्चित स्वास्थ्य योजना हिमकेयर एक गंभीर विवाद में घिरती दिखाई दे रही है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त तथा कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि...
Summer Express - सोलन में कांग्रेस की हलचल तेज,टिकट आवेदकों पर मंथन करने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान

सोलन में कांग्रेस की हलचल तेज,टिकट आवेदकों पर मंथन करने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान

सोलन। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उद्योग मंत्री एवं कांग्रेस के प्रभारी हर्षवर्धन चौहान सोलन पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव भवन में पार्टी के टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी आवेदकों से विस्तार से बातचीत कर उनकी दावेदारी, स्थानीय पकड़...
Summer Express - पलवल में दहेज के लिए दोहरी हत्या,महिला और मासूम बेटी की मौत; 3 महीने का नवजात लापता

पलवल में दहेज के लिए दोहरी हत्या,महिला और मासूम बेटी की मौत; 3 महीने का नवजात लापता

पलवल-:हरियाणा के पलवल जिले के गांव किठवाड़ी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग को लेकर 23 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के 3 महीने के नवजात बेटे को...
Summer Express - आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

राहुल चावला , धर्मशाला-धर्मशाला में एचपीसीए को आईपीएल के तीन मैचों की मेजबानी करनेबक मौका मिला है ऐसे में इन तीनों मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए के अधिकारी रविवार को भगवान इन्द्रूनाग के मंदिर पहुंचे और यहां पर हवन यज्ञ कर इन तीनों मैचों के सफल आयोजन की कामना की गई और इसी...
Summer Express - धर्मशाला में तिब्बती निर्वासित संसद चुनाव का अंतिम चरण, वैश्विक स्तर पर दिखा उत्साह

धर्मशाला में तिब्बती निर्वासित संसद चुनाव का अंतिम चरण, वैश्विक स्तर पर दिखा उत्साह

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला ,राहुल चावला —तिब्बती निर्वासित संसद के 18वें चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण रविवार सुबह 9 बजे शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दुनिया के 27 देशों में बसे तिब्बती समुदाय के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी राजनीतिक भागीदारी दर्ज कराई। तिब्बती सरकार-इन-एक्साइल के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.