Facebook-f Youtube X-twitter

असंध-कुंजपुरा मंडियों में 46 करोड़ का धान घोटाला उजागर

असंध  | धान खरीद सीजन समाप्त होने के बाद करनाल जिले की असंध और कुंजपुरा अनाज मंडियों में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि दोनों मंडियों में 46.04 करोड़ रुपये मूल्य के धान की केवल कागजों में बिक्री दिखाकर गबन किया गया।

शिकायत के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों और कुंजपुरा मंडी के हैफेड प्रबंधक ने आपसी मिलीभगत से कुल 743 फर्जी गेट पास जारी किए। इन गेट पासों के जरिये 150 गाड़ियों से 47 राइस मिलों तक 5,61,401 बैग धान पहुंचाने का रिकॉर्ड दर्शाया गया, जबकि वास्तव में ये गाड़ियां मंडी से बाहर निकली ही नहीं।

ई-खरीद पोर्टल के आंकड़ों में इन गाड़ियों की जीपीएस लोकेशन और तय दूरी शून्य दर्ज है, जिससे पूरे मामले पर संदेह और गहरा गया है।

जांच शुरू, प्रशासन सतर्क

मामले की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक तक पहुंच चुकी है। उपायुक्त के निर्देश पर एडीसी और संबंधित एजेंसियों के जिला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी के आदेश पर असंध और इंद्री के डीएसपी मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

असंध के डीएसपी गौरखपाल राणा और इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और गेट पास, वाहन रिकॉर्ड व जीपीएस डेटा की गहन जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

आरोपों से इनकार, तकनीकी खामी का दावा

जिन निरीक्षकों और हैफेड प्रबंधक पर आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए जीपीएस डेटा न मिलने को तकनीकी खामी करार दिया है।

ग्रामीण की शिकायत से खुला मामला

गांव खराजपुर निवासी विकास शर्मा ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि अक्तूबर और नवंबर में धान खरीद के दौरान अधिकारियों ने मिलीभगत कर कई गाड़ियों के फर्जी गेट पास तैयार किए। उनका दावा है कि यदि उच्चस्तरीय जांच कराई गई तो यह घोटाला और भी बड़े स्तर पर सामने आ सकता है।

असंध मंडी: 39.24 करोड़ रुपये के धान में गड़बड़ी का आरोप

असंध अनाज मंडी से जुड़ी 72 पन्नों की विस्तृत शिकायत में बताया गया है कि डीएफएससी द्वारा 32 राइस मिलों को 17,15,555 बैग धान भेजने का रिकॉर्ड दिखाया गया। इसके लिए 2,217 एग्जिट गेट पास जारी हुए और 175 गाड़ियों के इस्तेमाल का दावा किया गया।

हालांकि ई-खरीद पोर्टल के अनुसार 112 गाड़ियों के 570 चक्कर हुए ही नहीं। इन फर्जी चक्करों में 4,41,781 बैग धान का गबन हुआ, जो 1,65,677 क्विंटल बैठता है। एमएसपी 2,370 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 39.24 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कुंजपुरा मंडी: डीएफएससी की 18 गाड़ियों से 3.43 करोड़ का फर्जीवाड़ा

कुंजपुरा मंडी में डीएफएससी की 18 गाड़ियों के 119 फर्जी गेट पास जारी किए गए। इन गेट पासों के जरिए 83,633 बैग धान आठ राइस मिलों तक पहुंचाने का दावा किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.43 करोड़ रुपये बताई गई है।

हैफेड पर भी गंभीर आरोप

कुंजपुरा मंडी में हैफेड द्वारा की गई खरीद पर भी सवाल उठे हैं। हैफेड के प्रबंधक पर 3.37 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप है। शिकायत के अनुसार, हैफेड ने 54 गेट पास जारी किए, जिनमें 20 गाड़ियों के फर्जी चक्कर दिखाए गए। इन गाड़ियों से 35,982 बैग धान सात राइस मिलों तक पहुंचाने का दावा किया गया, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.