Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोगा में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

मोगा/किशनपुरा कलां | पंजाब के मोगा जिले में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान उमरसीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तड़के अपनी कार में सवार होकर मोगा स्थित अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गांव के भीतर ही हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं और फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न एंगल से जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 17.50 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये बरामद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धर्मशाला में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17.50 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है।वहीं, नशा तस्करी से जुड़े लोगों...

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं पर फोकस

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ के विंटर शेड्यूल 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं का भी प्रावधान किया गया है। नए शेड्यूल में पवन हंस और हेरिटेज एविएशन की सेवाओं के तहत इन दोनों गंतव्यों के लिए उड़ानों के समय और...

अमृतसर में हथियार और हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नई पिस्तौल और 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये से...

बेंगलुरु में दुकान में आग लगने के दो दिन बाद इमारत से मिले जोड़े के जले हुए शव

Summer express, बेंगलुरु I कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लुब्रिकेंट की एक दुकान में आग लगने की घटना के दो दिन बाद इमारत के अंदर से एक जोड़े के जले हुए शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान आकाश और नागरत्ना के रूप में की है। दोनों केजी हल्ली स्थित एक पेट्रोल पंप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.