Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में हल्की बारिश से फसलों को फायदा, प्रदूषण बना प्राकृतिक खाद

हिसार  | हरियाणा में नए साल की हल्की बूंदाबांदी किसानों के लिए राहत और उम्मीद की सौगात लेकर आई है। लंबे समय से वातावरण में जमा प्रदूषण के कण बारिश के साथ घुलकर खेतों तक पहुंचे और प्राकृतिक नाइट्रोजन के रूप में फसलों को पोषण मिला। इसका सबसे अधिक लाभ गेहूं, चना, सरसों और जौ की फसलों को हुआ है।

विशेषज्ञों के अनुसार, हल्की वर्षा के दौरान हवा में मौजूद नाइट्रेट और अमोनियम नाइट्रोजन पानी में घुलकर सीधे मिट्टी और पौधों की जड़ों तक पहुंच जाती है। इससे फसलों की हरियाली बढ़ती है, फुटाव संतुलित होता है और दाने की गुणवत्ता में सुधार आता है।

दिसंबर की गर्मी से कमजोर हुई फसल को मिला सहारा

दिसंबर माह में सामान्य से अधिक तापमान के कारण प्रदेश के कई हिस्सों—हिसार, भिवानी और चरखी दादरी—में गेहूं की फसल में समय से पहले ही बालियां फूटने लगी थीं। इससे पौधों की ऊर्जा समय से पहले खर्च होने लगी और उपज पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई थी।

जनवरी की बूंदाबांदी ने न केवल तापमान को संतुलित किया, बल्कि नमी और धूप के बेहतर तालमेल से फसल के विकास को दोबारा सही दिशा में मोड़ दिया। अब पौधों की ऊर्जा दाने की भरावट पर केंद्रित होगी, जिससे उत्पादन बेहतर रहने की संभावना जताई जा रही है।

यूरिया और सिंचाई की जरूरत में कमी

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बूंदाबांदी के बाद गेहूं की फसल में 10 से 15 प्रतिशत तक यूरिया की तात्कालिक जरूरत कम हो सकती है। साथ ही, सिंचित क्षेत्रों में एक सिंचाई की बचत भी संभव है। इससे किसानों की लागत घटेगी और मिट्टी पर रासायनिक उर्वरकों का दबाव कम होगा।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के वरिष्ठ गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई के अनुसार, “हल्की बूंदाबांदी से मिली प्राकृतिक नाइट्रोजन फसल को ताकत देती है। इससे पीलापन कम होगा, दाना भरने की प्रक्रिया बेहतर होगी और उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ेगा।”

अन्य फसलों को भी फायदा

  • गेहूं: फुटाव स्थिर, दाना मजबूत
  • सरसों: पत्तियों और फूलों की गुणवत्ता में सुधार
  • चना: नाइट्रोजन सपोर्ट से बढ़वार तेज
  • जौ: हरियाली बढ़ी, तना मजबूत

ठंड में इजाफा, कोहरे का अलर्ट

हल्की बारिश के बाद प्रदेश में दिन और रात के तापमान का अंतर कम हो गया है। हिसार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 2.5 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है। नौ जिलों में कोल्ड वेव चलने की संभावना जताई गई है।

नारनौल में रात का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बढ़ती ठंड का असर आमजन की दिनचर्या पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.