Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.18 करोड़ की ठगी

Shimla, 3 January-:शिमला से एक गंभीर साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी से 1.18 करोड़ रुपये ठग लिए। यह ठगी तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर की गई, जिसका कानून में कोई अस्तित्व नहीं है। मामले को लेकर शिमला साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

पीड़ित के अनुसार, उसे एक वीडियो कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। ठग ने कहा कि पीड़ित का नाम मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और बैंक खातों के दुरुपयोग जैसे गंभीर मामलों में सामने आया है। आरोपी ने तत्काल गिरफ्तारी, बैंक खाते फ्रीज होने और सामाजिक बदनामी की धमकी दी। भय का माहौल बनाकर ठगों ने दावा किया कि पीड़ित को “डिजिटल निगरानी” में रखा गया है और वह किसी भी परिजन, मित्र या अन्य सरकारी एजेंसी से संपर्क नहीं कर सकता।लगातार दबाव और डर के चलते पीड़ित मानसिक रूप से टूट गया। ठगों ने उसे कथित जांच प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए रकम “सरकारी खातों” में ट्रांसफर करनी होगी। भरोसा दिलाया गया कि जांच पूरी होने के बाद पैसे वापस मिल जाएंगे। पीड़ित ने कई किश्तों में कुल 1.18 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि जिन खातों में पैसा भेजा गया, वे म्यूल यानी फर्जी खाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया जाता है।

इस मामले पर साइबर क्राइम के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई भी कानूनी प्रावधान नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसी किसी भी कॉल से घबराएं नहीं, तुरंत कॉल काटें और किसी दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। साथ ही ओटीपी, बैंक विवरण, आधार और पैन जैसी संवेदनशील जानकारी साझा न करने और तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.