Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला छात्रा मामला: निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार का बयान.. आरोप बेबुनियाद, निष्पक्ष जांच में पूरा सहयोग

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत के मामले में निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) अशोक कुमार पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया और निष्पक्ष जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही। मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक कुमार का विजुअल और बाइट सामने आया, जिसमें वे भावुक नजर आए।

अशोक कुमार ने कहा कि पल्लवी द्वारा जिन लोगों के नाम लिए जाने की बात सामने आ रही है, वे किस उद्देश्य से और किन परिस्थितियों में लिए गए, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उनकी भी दो बेटियां हैं, जो उम्र में पल्लवी से बड़ी हैं। यदि उन्होंने कभी इस तरह की कोई गलत या घिनौनी हरकत की होती, तो वे ईश्वर से यही प्रार्थना करते कि उन्हें जीवन में ऐसी स्थिति न देखनी पड़े।

पल्लवी के परिवार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक कुमार ने कहा कि यदि उनके निलंबन से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होती है, दिवंगत छात्रा को न्याय मिलता है और सच्चाई सामने आती है, तो वे इस निलंबन को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे और जांच एजेंसियां जो भी निर्देश देंगी, उनका पालन करेंगे।

रैगिंग से जुड़े आरोपों पर कहा ये

रैगिंग से जुड़े आरोपों पर अशोक कुमार ने कहा कि यह एक बड़ा कॉलेज है और कॉलेज प्रशासन रैगिंग जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में एंटी-रैगिंग कमेटी गठित की गई है और परिसर में कई स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर कमेटी के सदस्यों के नाम और संपर्क नंबर दर्ज हैं, ताकि किसी भी छात्र को समस्या होने पर तुरंत सहायता मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि पल्लवी सत्र 2024-25 की छात्रा थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अशोक कुमार ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, वे सभी के सामने होंगे।फिलहाल पल्लवी की मौत को लेकर जांच जारी है। प्रशासन, पुलिस और समाज की निगाहें इस मामले पर टिकी हुई हैं और सभी को निष्पक्ष जांच के बाद सच्चाई सामने आने का इंतजार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.