Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में औद्योगिक विकास को बड़ी रफ्तार: IMT परियोजना को मुख्यमंत्री की अंतिम मंजूरी

चंडीगढ़ |   उद्योग और विकास के नजरिये से अंबाला शहर अब एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ने जा रहा है। अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) के निर्माण को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंतिम स्वीकृति दे दी है। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने के साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, रोजगार और आधारभूत विकास के नए रास्ते खुल गए हैं। सरकार की मंजूरी के बाद किसानों और आम लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

हाल ही में अंबाला के किसानों और मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच हुई बैठक सफल रही, जिसमें IMT को लेकर लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता दूर हो गई। पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रयासों से सरकार और किसानों के बीच समन्वय स्थापित हुआ, जिसके लिए ‘लैंड एग्रीगेटर’ के रूप में परमजीत सिंह को नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि कई दौर की बातचीत के बाद सरकार ने IMT के लिए जमीन देने वाले किसानों को 1.55 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने पर सहमति दी है।

प्रारंभिक चरण में IMT करीब 1020 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। इसमें गांव नग्गल की लगभग 350 एकड़, गांव नडियाली की करीब 413 एकड़ और गांव खैरा की 88 एकड़ जमीन शामिल है। इस परियोजना के शुरू होने से न केवल क्षेत्र में बड़े उद्योग स्थापित होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

जिन किसानों ने अपनी भूमि IMT के लिए पोर्टल पर अपलोड की है, उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। किसानों का कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्र का आर्थिक नक्शा बदलेगा और युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, किसानों ने इस फैसले को सरकार की विकासोन्मुख सोच का प्रतीक बताया।

IMT को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से सियासत भी चल रही थी। अब परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद किसान विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है कि जो लोग इसे ‘जुमला’ बता रहे थे, अब उन्हें जवाब देना चाहिए। गांवों के सरपंचों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे अंबाला के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.